{"_id":"60e9daa28ebc3ecd026e9d95","slug":"two-year-old-girl-dies-after-auto-overturns-rewari-news-rtk6170447156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो पलटने से जन्मदिन पर शीतला मंदिर से माथा टेककर लौट रही दो साल की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑटो पलटने से जन्मदिन पर शीतला मंदिर से माथा टेककर लौट रही दो साल की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। अपने जन्मदिन पर गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर में मत्था टेकने के बाद परिवार के साथ ऑटो में रेवाड़ी लौट रही दो वर्षीय बच्ची की पटौदी रोड पर हादसे में मौत हो गई। पटौदी रोड पर नीलगाय से टकराने के बाद ऑटो पलट गया था। ऑटो में सवार बच्ची के पिता घायल हो गए, जबकि मां व आठ माह की बहन को हादसे में खरोंच तक नहीं आई। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अजय नगर निवासी ऑटो चालक गुरचरण अपनी दो वर्षीय बेटी रितिका के जन्मदिन पर गुरुग्राम स्थित माता शीतला मंदिर में मत्था टेकने गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी व आठ माह की दूसरी बेटी भी साथ थी। चारों शनिवार की सुबह ऑटो में गुरुग्राम से रेवाड़ी लौट रहे थे। पटौदी रोड पर गांव डोहकी स्थित नहर के निकट अचानक उनके आटो के आगे नीलगाय आ गई। नीलगाय से टकराने के बाद आटो सड़क पर पलट गया और हादसे में रितिक उछलकर सड़क पर जा गिरी। हादसे में गुरचरण को भी चोटें लग गई। घायल हालत में रितिका को अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच अधिकारी एसआई सर्वेष्ठा ने बताया कि हादसा आटो के सामने अचानक नील गाय आने के कारण हुआ है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है तथा जांच की जा रही है।