फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two villages offered 321 acres on e-portal

ई-पोर्टल पर दोनों गांवों ने 321 एकड़ भूमि चढ़वाई, बोले हमने निभाई जिम्मेदारी- अब सरकार की बारी

Sun, 05 Jul 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
two villages offered 321 acres on e-portal
एम्स संघर्ष समिति की मासिक बैठक समिति के प्रधान श्योताज सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम गलवां घाटी के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान श्योताज सिंह ने बताया कि मनेठी एम्स निर्माण के लिए दोनों गांवों के ग्रामीणों की ओर से ई-पोर्टल पर कुल 321 एकड़ भूमि पोर्टल पर पंजीकरण कराई जा चुकी है। गांव मनेठी ने 173 तथा गांव माजरा के ग्रामीणों ने 148 एकड़ भूमि पोर्टल पर चढ़वाई है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है, अब तो सरकार की बारी है। शीघ्रता से एम्स निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो इसके लिए जिला के लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सरकार द्वारा 10 जुलाई तक 200 एकड़ भूमि ई-पोर्टल पर पंजीकरण कराने पर स्वयं मुख्यमंत्री ने निर्माण प्रक्रिया शुरू करने का आश्वासन दिया था। अब ग्रामीणों द्वारा 321 भूमि पोर्टल पर चढ़ाई जा चुकी है। वहीं रविवार को हुई बैठक में भी अनेक ग्रामीणों ने आश्वासन दिया कि वे 10 जुलाई तक और भी जमीन पोर्टल पर पंजीकरण करवा देंगे।
विज्ञापन

सरकार जल्द शुरू कराए निर्माण कार्य
संघर्ष समिति ने सभी जमीन मालिकों, किसानों, ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू किया जाना चाहिए। इस अवसर पर पृथ्वीपाल माजरा, डॉ. एचडी यादव, मास्टर ब्रह्मप्रकाश, मास्टर लक्ष्मण सिंह, पूर्व एसडीओ बीडी यादव, रामनिवास पूर्व थानेदार, रोहताश निमोठ, कप्तान राजकंवर, कर्नल राजेन्द्र सिंह, ओमप्रकाश, आजाद सिंह नांधा, राजवीर नंबरदार, बलवंत सिंह, महाबीर सिंह, जयदयाल, अशोक, ईश्वर सिंह, राकेश कुमार, बीर सिंह, सतपाल, जयपाल, सुरेन्द्र कुमार सहित समिति के पदाधिकारी व दोनों गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed