फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two people lost their lives in separate road accidents

Rewari News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की गई जान

Thu, 25 Jan 2024 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Jan 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Two people lost their lives in separate road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कसोला थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहले मामले में इनोवा गाड़ी और अनियंत्रित होने की वजह से डिवाइडर से टकरा गई जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालक ने दम तोड़ दिया। दूसरे मामले में सड़क क्रॉस कर रहे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जहां उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों ही मामलों में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शिकायत में माजरा निवासी सिद्धार्थ ने बताया कि वह दो भाई हैं। उसका छोटा भाई सत्यजीत इनोवा गाड़ी लेकर रेवाड़ी की तरफ जा रहा था। जब वह माजरा फ्लाईओवर से गुजर रहा था तो दोपहर के समय एक अज्ञात वाहन ने कट मार दी। इस दौरान गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जिससे सत्यजीत को अधिक चोटें आई। वहीं, अस्पताल में इलाज के दौरान सत्यजीत ने दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जग्गी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9:30 बजे साल्हावास कट के पास ढाबे में खाना खाकर अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर बनीपुर आ रहा था। इसी दौरान एक व्यक्ति दिल्ली से जयपुर रोड की तरफ से डिवाइडर खुद कर सड़क क्रॉस कर रहा था। तभी जयपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कार चालक मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed