फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two more accused arrested in murder case

जानलेवा हमला करने के मामले में दो और आरोपी काबू

Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two more accused arrested in murder case
रेवाड़ी। गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी पहचान गुरुग्राम के दमदमा निवासी उमेद उर्फ हन्नी व सज्जन कॉलोनी रेवाड़ी निवासी गोविन्द के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि सेक्टर-चार निवासी तरुण ने अपनी शिकायत में कहा था कि 22 दिसम्बर को वह अपने दोस्त गांव खिजूरी निवासी अक्षय व मांढैया निवासी साहिल के साथ कार में केएलपी कॉलेज के सामने खड़ा था। अक्षय और साहिल दोनों केएलपी कॉलेज के छात्र है। इसी दौरान मोहल्ला छिपटवाड़ा निवासी हन्नी बाइकों पर 14-15 साथियों के साथ पहुंचा और उनकी कनपटी पर पिस्तौल लगाते हुए कार से नीचे उतरने के लिए कहा, लेकिन तरुण ने नीचे उतरने की बजाय कार को दौड़ा दिया था। हमलावरों ने कार पर फायरिंग कर दी थी। इसमें दोनों बाल बाल बच गए थे। पुलिस ने मामले में एक आरोपी युधिष्ठिर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। इस दौरान आरोपी से पूछताछ में नाम सामने आने पर पुलिस ने मामले में संलिप्त दो और आरोपियों उमेद उर्फ हन्नी निवासी दमदमा जिला गुरुग्राम हाल निवासी छिपटवाडा रेवाड़ी व गोविन्द निवासी सज्जन कॉलोनी रेवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed