{"_id":"6a47febcea5d8d10ad056009","slug":"two-miscreants-arrested-after-police-encounter-rewari-news-c-198-1-rew1001-241237-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पुलिस मुठभेड़ के बाद दो बदमाश गिरफ्तार
Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मोहन सोनी तथा गोविंद उर्फ झम्मन। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। पुलिस ने वीरवार की देर रात मुठभेड़ के बाद दो वांछित बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, खाली कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों में गांव बोलनी निवासी मोहन सोनी पर 8 और राजस्थान के खैरथल-तिजारा के गांव जोखावास निवासी गोविंद उर्फ झम्मन पर 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों के विरुद्ध हरियाणा और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, लूट, डकैती, रंगदारी, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित 24 मामले दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि 28 जून की रात गांव बखापुर निवासी रतिराम उर्फ रतिया गुर्जर के घर पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने वाले दो मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे।
विज्ञापन
मुखबिर की सूचना पर सीआईए धारूहेड़ा पुलिस टीम ने वीरवार की रात साबी रेलवे पुलिया के समीप नाकाबंदी की। रात साढ़े दस बजे पुलिस ने बाइक सवार संदिग्ध युवकों को रुकने का संकेत दिया लेकिन आरोपियों ने बैरिकेड में टक्कर मारते हुए पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
एसपी ने बताया कि एक गोली एसआई फकरुद्दीन की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद आरोपी खेतों की ओर भागने लगे और लगातार पुलिस पर गोलियां चलाते रहे। एक गोली निरीक्षक योगेश हुड्डा के कान के निकट से गुजर गई जबकि एसआई प्रदीप कुमार भी बाल-बाल बच गए।
दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि आरोपियों की फायरिंग के जवाब में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी मोहन सोनी के दाहिने पैर और दूसरी गोली आरोपी गोविंद उर्फ झम्मन के बाएं पैर में लगी। घायल होने के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को इलाज के लिए रेवाड़ी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक खोखा, वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कसौला में सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस पर जानलेवा हमला करने, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।