फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   two died rta department cut challan

ओवरलोड वाहनों से डहीना-कंवाली बस स्टेंड के दुकानदार परेशान, दुर्घटना में दो की मौत के बाद जागा आरटीए विभाग, काटे चालान

Tue, 21 Jul 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
two died rta department cut challan
डहीना-जैनाबाद रेलवे स्टेशन स्थित बस स्टेंड पर कंवाली वाया बेरली को जाने वाले सड़क मार्ग पर ओवरलोड वाहनों से परेशान दुकानदारों की ओर से बस स्टैंड व अन्य घुमावदार मोड़ पर ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर प्रशासन के सामने मांग उठाई, बावजूद इसके कोई समाधान नहीं हुआ। यही कारण है कि लगातार सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हो रही है। रविवार को हुए सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार वाहन ने दो युवकों की जान ले ली। दुुकानदार जयदीप शर्मा कंवाली, भगवानदास पंजाबी, राजू सेठ, सुमित कुमार, बिल्लू, कालू, प्रमोद कुमार, करण सिंह आदि ने बताया कि कोसली ओवरब्रिज से ओवरलोड वाहनों के गुजरने पर पाबंदी लगाए जाने के बाद से ओवरलोड वाहन कनीना होते हुए डहीना, कंवाली होते हुए बेरली व कोसली की तरफ भारी संख्या में जा रहे हैं। रात को तो सड़क पर ओवरलोड वाहनों का बोलबाला होता है। दुकानदारों ने बताया कि ओवरलोड वाहनों की रफ्तार इतनी तेज होती है कि मोड़ पर ब्रेक लगाना भी चालक के लिए मुश्किल हो जाता है। दुकानदारों ने बताया कि डहीना बस स्टेंड से कंवाली से कोसली को जाने वाली सड़क मार्ग पर ओवरलोड वाहनों से सबसे ज्यादा हादसे का खतरा बना हुआ है। इन ओवरलोड वाहनों से बस स्टेंड पर रहने वाले दुकानदार व अन्य लोगों को हादसे का भय के साथ-साथ उठने वाली धुल के गुब्बार से बहुत ही परेशान है। क्योंकि बस स्टेंड पर तीव्रगामी मोड है और चालक ओवरलोड वाहन को तेज रफ्तार में घुमाता है। पता नहीं कब अंसतुलित हो जाए और दुकानों के अंदर घुस जाए। दुकानदारों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डहीना, कंवाली वाया बेरली सडक़ मार्ग पर स्पीड ब्रेकर बनवाए जाए। ताकि फिर से कोई बड़ा हादसा घटित न हो।
विज्ञापन

तीन खतरनाक प्वाइंट, जहां पर ब्रेकर बनाने की जरूरत
-डहीना-जैनाबाद तिराहा
डहीना-जैनाबाद बस स्टेंड पर तिराहा बनता है। इस बस स्टैंड पर रेवाड़ी-कनीना स्टेट हाईवे और इस बस स्टेंड से कंवाली के सड़क जाती है। बस स्टैंड से कंवाली को जानी वाली सड़क पर घुमावदार मोड़ है, जिस कारण तेज गति से आने वाला वाहन कभी भी बड़े हादसे का शिकार हो जाता है।
विज्ञापन

कंवाली बस स्टैंड तिराहा
इसी तरह कंवाली बस स्टेंड पर तिराहा बनता है, एक सड़क गोठड़ा तो दूसरी तरफ से बेरली को जाती है। इस पर दोनों दिशाओं से आने वाले वाहन आपस में दिखाई नहीं देते है, यहां भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों की ओर से यहां पर समाधान करने की मांग को लेकर कई बाद शिकायत की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुरी को जाने वाला मोड़
तीसरा प्वाइंट है कंवाली से निकलते ही रामपुरी को जाने वाली मार्ग का घुमावदार मोड़। यह मोड़ इतना घुमावदार है कि सामने से आने वाला वाहन दिखाई नहीं देता है। जिसके कारण रविवार को तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और दो युवकों की जान चली गई। इन तीनों प्वाइंटों पर स्पीड ब्रेकर व खतरे के निशान वाला सांकेतिक बोर्ड लगना बहुत जरूरी है।

आरटीओ ने काटे चालान
रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद सकते में आए जिला आरटीओ अधिकारी ने सोमवार की सुबह कंवाली बस स्टैंड पर ओवरलोड वाहनों को रुकवा कर उनके चालान करने शुरू कर दिए। अचानक आरटीओ की इस कार्यवाही से ओवरलोड वाहन चालकों में अफरा-तफरा मच गई और वे वाहनो को छोड़ कर चले गए। सोमवार को आरटीओ की इस कार्यवाही के बाद ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगता दिखाई दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed