{"_id":"5ea50d528ebc3e902a3e02c7","slug":"two-died-and-one-wounded-in-road-accident15","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के बीच रेवाड़ी में बड़ा हादसा, दो ट्रालों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के बीच रेवाड़ी में बड़ा हादसा, दो ट्रालों की भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल
Sun, 26 Apr 2020 09:55 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त ट्राला।
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दो ट्राले आपस में भिड़ गए। इस भीषण हादसे में एक ट्राले में सवार दो युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का शहर के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि शनिवार करीब रात 2:00 बजे धारूहेड़ा में एक पेट्रोल पंप से एक ट्राला डीजल डलवाने के बाद बाहर निकल रहा था। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रहे एक ट्राले ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में दिल्ली की तरफ से आ रहे ट्राले में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन