फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two arrested including main accused in kidnapping and rape case

अपहरण और दुष्कर्म के मामले में मुख्य आरोपी सहित दो गिरफ्तार

Sat, 10 Jul 2021 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Two arrested including main accused in kidnapping and rape case
रेवाड़ी। थाना बावल क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती का अपहरण व दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला बरेली के गांव फरीदपुर निवासी इरफान व बावल के गांव नांगल उगरा निवासी बिरेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि बावल थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच जुलाई की रात को 20 वर्षीय युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश करने के बाद पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में युवती के पिता ने इरफान पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाया था। आरोपी बावल में रहकर खेती-बाड़ी का काम करता था। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके कुछ समय में ही सात जुलाई को युवती को बरामद कर लिया था। अदालत में दर्ज कराए गए बयान में युवती ने इरफान पर अपहरण व दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। युवती के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया गया था। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी इरफान को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी बिरेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से इरफान को एक दिन के रिमांड पर व बिरेंद्र को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed