{"_id":"6287cb2e74570f4fd543e7da","slug":"two-accomplices-who-shot-friend-arrested-rewari-news-rtk6472295158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त को गोली मारने वाले दो साथी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त को गोली मारने वाले दो साथी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लग्न समारोह में आए खटावली निवासी युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के मोहल्ला मयूर विहार निवासी प्रदीप शर्मा व जिला झज्जर के गांव बेरी निवासी राकेश है। दोनों घायल युवक के दोस्त हैं और कहासुनी के बाद एक आरोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चलाई थी। पुलिस ने उनके पास वारदात में प्रयुक्त कार, पिस्तौल, तीन कारतूस व तीन खोल बरामद कर लिए है। एक आरोपी की पुलिस को तलाश है।
पुलिस ने बताया कि शिकायत में गांव खटावली निवासी मनजीत ने कहा था कि वह मीरपुर स्थित विश्वविद्यालय में सुरक्षाकर्मी नियुक्त हैं। बुधवार की शाम को उसका बड़ा भाई दीपक घर से रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था। दीपक ने बताया था कि वह अपने दोस्त झज्जर के गांव बेरी निवासी राकेश, शहर के मोहल्ला मयूर विहार निवासी प्रदीप शर्मा व गांव मुंडनवास निवासी रवि के साथ अल्टो कार में कार्यक्रम में जा रहा है। रात को एक अस्पताल में उन्हें दीपक को गोली लगने और भर्ती होने के बारे में पता लगा था। मनजीत के अनुसार दीपक व तीनों युवक एक अल्टो कार में कर्नल राम सिंह चौक के पास बैठे थे। दीपक का तीनों से विवाद हो गया था और आरोपियों ने दीपक को गोलियां मार दी थी। तीन गोली लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत होने के कारण दीपक को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया था। स्वजन ने उपचार के लिए उसे जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना के बाद माडल टाउन थाना पुलिस ने मनजीत की शिकायत पर तीनों आरोपी राकेश, प्रदीप शर्मा व रवि के खिलाफ हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस ने वीरवार की शाम दो आरोपी राकेश व प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयोग की गई अल्टो कार बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह शराब के नशे में थे और दीपक के साथ बहस हो गई थी। इसी बहस में राकेश ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी थी। पुलिस तीसरे आरोपी रवि की भी तलाश कर रही है।