{"_id":"6999eee5fe55b1a0f206e44d","slug":"truck-overturned-while-crossing-an-illegal-cut-on-the-highway-rewari-news-c-198-1-rew1001-233963-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हाईवे पर अवैध कट पार करते समय ट्रक पलटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हाईवे पर अवैध कट पार करते समय ट्रक पलटा
Sat, 21 Feb 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर अवैध कट पार करते पलटा ट्रक। संवाद
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर साबन पुल के पास अवैध कट पार करते समय एक ट्रक पलट गया। चालक तेल डलवाने के लिए सड़क के दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसने हाईवे पर बने अवैध कट से वाहन मोड़ने का प्रयास किया लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया।
घटना के समय हाईवे पर वाहनों की आवाजाही जारी थी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटवाया गया। बता दें कि हाईवे पर बड़ी संख्या में अवैध कट अभी भी मौजूद हैं। स्थानीय ढाबा संचालकों व पेट्रोल पंप संचालकों ने ये अवैध कट अपनी सुविधा के लिए बनाए हुए हैं। इस वजह से हमेशा हादसों का खतरा रहता है।