फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trials for the wrestling competition to be held in Bawal today

Rewari News: कुश्ती स्पर्धा के लिए बावल में ट्रायल आज

Sat, 17 Oct 2026 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 17 Oct 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Trials for the wrestling competition to be held in Bawal today
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय कुश्ती अखाड़ा, कुमार और केसरी दंगल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें अंडर-17, अंडर-20 और सीनियर आयु वर्ग के पहलवान फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन कुश्ती के विभिन्न भार वर्गों में भाग लेंगे। इसमें भाग लेने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए 18 अक्तूबर को बावल खेल स्टेडियम में ट्रायल कराए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी मनोज के अनुसार ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन सुबह आठ से नौ बजे तक लिया जाएगा। खिलाड़ियों को मूल आधार कार्ड व उसकी प्रति, जन्म प्रमाणपत्र व उसकी प्रति, रिहायशी प्रमाणपत्र व उसकी प्रति तथा एक फोटो साथ लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल पुरुष वर्ग में 57 से 125 किलोग्राम तक और ग्रीको रोमन में 55 से 130 किलोग्राम तक के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले होंगे। महिला कुश्ती में 50, 53, 55, 57, 59, 62, 65, 68, 72 और 76 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा कुमार पुरुष फ्री स्टाइल में 62 से 74 किलो, हरियाणा कुमारी महिला वर्ग में 62 किलो से कम, हरियाणा केसरी पुरुष फ्री स्टाइल में 74 किलो से अधिक और महिला वर्ग में 62 किलो से अधिक भार वर्ग में मुकाबले होंगे। ग्रीको रोमन में हरियाणा कुमार पुरुष वर्ग 77 किलोग्राम से कम तथा हरियाणा केसरी 77 से 130 किलोग्राम तक होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed