फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Transparency in HPSC exam is our priority, negligence is not tolerated: DC

एचपीएससी परीक्षा में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Transparency in HPSC exam is our priority, negligence is not tolerated: DC
एचपीएससी परीक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करते डीसी यशेंद्र सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। हरियाणा लोक सेवा आयोग 12 सितंबर को हरियाणा सिविल सेवा व अन्य अलाइड सर्विसेज की प्रीलिम्स परीक्षा आयोजित करा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी गंभीरता के साथ काम करें। उन्होंने यह निर्देश शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में परीक्षा केंद्र अधीक्षकों, पेपर डिस्ट्रीब्युशन व अन्य परीक्षा से जुड़े अन्य अधिकारियों कोन संबोधित करते हुए दिए। प्रीलिम्स परीक्षा के चलते 12 सितंबर को बाजार बंद रहेंगे। साथ ही शहर में भारी वाहनों के आवागमन पर मनाही रहेगी। बैठक में सीटीएम रोहित कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार, डीएफओ सुंदर सांभरिया सहित सभी केंद्र अधीक्षक व पेपर डिस्ट्रीब्युटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्टॉफ के लिए होगी स्मार्ट फोन के इस्तेमाल पर मनाही:
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी देने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए स्मार्ट फोन के इस्तेमाल की मनाही रहेगी। साथ ही पेपर डिस्ट्रीब्युशन से जुड़े अधिकारी परीक्षा के दिन निर्धारित स्थल से परीक्षा सामग्री रिसीव करेंगे और तय समय के भीतर केंद्र तक पहुंचाएंगे। परीक्षा केंद्र पर भी अधीक्षक सामग्री प्राप्त करते व लौटाते समय यह अवश्य सुनिश्चित करें कि बैग पर सील सही ढंग से लगी हुई हो। परीक्षा सामग्री के केंद्र तक पहुंचने व लौटने तक के कार्य की वीडियोग्राफी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षा केंद्रों पर लगेंगे सीसीटीवी व जैमर
उन्होंने यह भी कहा कि सभी 37 केंद्रों के अधीक्षक एक दिन पहले शनिवार को यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके केंद्र पर जैमर व सीसीटीवी कैमरे काम करना शुरू कर चुके हैं। केंद्र पर सीटिंग प्लान, पीने का पानडी, बैठने की व्यवस्था, शौचालय आदि इंतजाम भी सुनिश्चित होने चाहिए। परीक्षा के दिन परीक्षा सामग्री को केंद्र पर पहुंचने के लिए एक रूट निर्धारित है। रास्ते में भीड़-भाड़ न हो इसके लिए रेवाड़ी जिले के सभी बाजार 12 सितंबर को बंद रहेंगे। साथ ही शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के लिए मनाही होगी। उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त परीक्षा के दिन परीक्षा समाप्त होने के समय गुरुग्राम, फरीदाबाद, क्षेत्र में अतिरिक्त बसें चलाई जाएं, ताकि परीक्षार्थियों को वापस जाने में कोई परेशानी न आए।
लापरवाही करने वाले के लिए जीरो टॉलरेंस
उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता रखना सबकी प्राथमिकता है। अगर किसी भी स्तर पर लापरवाही मिली तो कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी। इस विषय में जीरो टॉलरेंस का पालन किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने भी बैठक में सुरक्षा इंतजाम, ट्रैफिक व कानून व्यवस्था से जुड़े अन्य विषयों के बारे में जानकारी दी।
परीक्षार्थी को करना होगा इन शर्तों का पालन:
परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र यादव ने कहा कि किसी परीक्षार्थी को अपने साथ मोबाइल, बेल्ट, किसी प्रकार की घड़ी, पहनने वाले आभूषण जैसे चेन, अंगूठी, ईयर रिंग, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार यंत्र, स्मार्ट वाच आदि परीक्षा केन्द्र की परिधि में ले जाने की अनुमति नहीं होगी। साथ ही सिख परीक्षार्थी किरपान व कड़ा जांच के उपरांत अपने साथ ले जा सकते हैं। आवश्यक जांच के लिए परीक्षार्थी एक घंटा पहले अपने केंद्र पर पहुंचे।

निर्धारित समय से पहले केंद्र नहीं छोड़ेंगे परीक्षार्थी
रविवार 12 सितंबर को इस परीक्षा में दो पेपर होंगे। प्रथम पेपर सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरा दोपहर बाद तीन से शाम पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने बताया कि प्रथम पेपर के लिए अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र पर साढ़े नौ से 9 बजकर 50 मिनट के बीच में रिपोर्ट करनी होगी। वहीं दूसरे पेपर के लिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर दोपहर एक बजकर 30 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट के बीच में रिपोर्ट करनी होगी, अन्यथा परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा के लिए निर्धारित समय से पहले किसी परीक्षार्थी को केंद्र छोड़ने की इजाजत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed