{"_id":"687e8b3d3a443e459609b607","slug":"trains-between-delhi-rewari-will-be-affected-today-and-tomorrow-rewari-news-c-198-1-rew1001-222926-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दिल्ली-रेवाड़ी के बीच आज और कल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दिल्ली-रेवाड़ी के बीच आज और कल ट्रेनें रहेंगी प्रभावित
Tue, 22 Jul 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 1भाड़ावास फाटक की तरफ से गुजर रही ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर न्यू इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग पैनल के लिए नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से दिल्ली-रेवाड़ी के बीच चलने वाली ट्रेनें 22 और 23 जुलाई को प्रभावित रहेंगी।
रेलवे प्रशासन के अनुसार 23 जुलाई को बांद्रा टर्मिनस- दिल्ली सराय ट्रेन रद्द रहेंगी। 23 जुलाई को सियालदाह-बीकानेर ट्रेन सियालदाह से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली-दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेलनगर होकर संचालित होगी।
22 जुलाई को हावड़ा-बाड़मेर ट्रेन हावड़ा से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन दिल्ली-दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेलनगर से होकर संचालित होगी।
23 से 27 जुलाई के बीच जम्मूतवी-अजमेर ट्रेन जम्मूतवी से प्रस्थान करेगी और दिल्ली, किशनगंज, दयाबस्ती, पटेलनगर होकर संचालित होगी। 23 से 27 जुलाई के बीच साबरमती-दिल्ली ट्रेन साबरमती से प्रस्थान करेगी और पटेल नगर, दयाबस्ती, दिल्ली किशनगंज, दिल्ली होकर संचालित होगी।
विज्ञापन
22 जुलाई को दिल्ली-बाड़मेर ट्रेन दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज- दयाबस्ती- पटेल नगर होकर संचालित होगी। 23 जुलाई को सुल्तानपुर-साबरमती ट्रेन सुल्तानपुर से प्रस्थान करेगी और दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होकर संचालित होगी।
23 जुलाई को दिल्ली-रेवाड़ी ट्रेन दिल्ली से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग दिल्ली-दिल्ली किशनगंज, दयाबस्ती, पटेल नगर होकर संचालित होगी।
वहीं, अजमेर-दिल्ली सराय ट्रेन 23 जुलाई को अजमेर से प्रस्थान करेगी और दिल्ली कैंट तक संचालित होगी। यह ट्रेन दिल्ली कैंट-दिल्ली सराय के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। दिल्ली सराय-अजमेर ट्रेन 23 जुलाई को दिल्ली सराय के स्थान पर दिल्ली कैंट से प्रस्थान करेगी।