फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   traffic rule

गुलाब का फूल देकर वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
traffic rule
रेवाड़ी। बाईक सवार को फूल देकर ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करते डीएसपी जितेंद्र कुमार - फोटो : Rewari
यातायात के नियमों की अव्हेलना करने वाले जिला पुलिस की ओर से वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर जागरूकता अभियान चलाया। उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने लोगों को फूल देकर यातायात नियमों की पालना करने बारे में प्रेरित किया। दूसरी ओर रोहड़ाई थाना प्रभारी रणसिंह ने अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले विभिन्न गांवों में पंच व सरपंचों सहित क्षेत्र के अन्य लोगों को एकत्रित कर उनको सड़क सुरक्षा नियमों तथा उनका उलंघन कर के पर होने वाले बढ़ी हुई जुर्माना राशि के बारे में जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक हरियाणा मनोज यादव के निर्देश अनुसार तथा एडीजी साउथ रेंज डॉक्टर आरसी मिश्रा व एसपी रेवाड़ी नाजनीन भसीन के मार्गदर्शन में जिला पुलिस तीन दिवसीय अभियान के दौरान लोगों को फूल देकर सड़क सुरक्षा नियमों का उपयोग करने की जानकारी देते हुए जागरूक कर रही है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवानों द्वारा स्कूल व कालेजों में कार्यक्रम के माध्यम से वहा पर उपस्थित छात्र व छात्राओं को नियमों में प्रति जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करते हुए एसपी नाजनीन भसीन ने बताया कि अक्सर सड़क सुरक्षा को लेकर कानून का दुरूपयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि बहुत से दुपहिया वाहन चालक कभी भी अपने वाहन पर हेलमेट का उपयोग नहीं करते। गाड़ी के सभी कागजों को पूरा नहीं रखते, गाड़ी चालक गाड़ी चलाते वक्त अपनी गाड़ी में सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करते। जिसके चलते साल भर में कितने सड़क हादसे देखने को मिलते हैं। सरकार ने इसी दृष्टि को देखते हुए सड़क सुरक्षा को लेकर कानून में बड़े बदलाव किए हैं। जिसे हम सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर आज लोगों को जागरूक करते हुए नियमों की पालना करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गाड़ी चालक सीट बेल्ट तथा दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का जरूर उपयोग करें। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सडक सुरक्षा को लेकर कानून का पालन करें और अपने व्हीकल के सभी कागजात को पूरा रखें। जिससे आप खुद चालान की प्रकिया से बच सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed