{"_id":"69595c7e92bb7f5f580e6f8e","slug":"traders-should-install-cctv-cameras-in-their-shops-for-security-rewari-news-c-198-1-rew1001-231501-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सुरक्षा के लिए दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सुरक्षा के लिए दुकानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाएं व्यापारी
Sat, 03 Jan 2026 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 03 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 21रेवाड़ी। स्वर्ण व्यापारियों व दुकानदारों के साथ सुरक्षा सबंधी बैठक करते हुए थाना रो
रेवाड़ी। थाना रोहड़ाई प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर ने शनिवार को क्षेत्र के सभी स्वर्ण व्यापारियों और दुकानदारों के साथ बैठक की। इस दौरान सुरक्षा पर चर्चा की गई। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि चोरी की घटनाओं से बचने के लिए वे दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं।
बैठक के दौरान थाना रोहड़ाई प्रभारी निरीक्षक विद्या सागर ने सर्दी के मौसम में बढ़ती चोरी वारदातों देखते हुए सभी दुकानदारों को अपने अपने प्रतिष्ठानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने, रात के समय चौकीदार तैनात करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अपने जानमाल की सुरक्षा हमारी प्रमुखता होनी चाहिए। उन्होंने कहा की संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरा और उनके डीवीआर को दुरूस्त रखें। समय-समय पर उनकी जांच करते रहें और अगर कोई कैमरा खराब हो जाए तो बिना देरी किए उसकी मरम्मत करवाए।
विज्ञापन
सीसीटीवी का कम से कम 90 दिन का बैकअप अवश्य रखें। इसके साथ ही थाना प्रभारी ने कहा सभी लोग कैमरे को इस प्रकार स्थापित कराएं कि उनके सामने से गुजरने वाले वाहनों की नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे। सीसीटीवी की डीवीआर को ऐसी जगह रखें जहां आसानी से ना पहुंचा जा सके। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, जिस पर व्यापारियों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।