फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders met the Vice Chairman and apprised him of their issues.

Rewari News: वाइस चेयरमैन से मिले व्यापारी, समस्याएं बताईं

Sun, 11 Oct 2026 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 11 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Traders met the Vice Chairman and apprised him of their issues.
व्यापारियों से मुलाकात करते वाइस चेयरमैन निखिल मांढैया। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। नगर परिषद के वाइस चेयरमैन निखिल मांढैया के निर्वाचित होने पर शहर की विभिन्न मार्केटों के प्रधानों और व्यापारियों ने उनके निवास पर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं। व्यापारियों ने शहर के विकास, बाजारों की समस्याओं और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन


निखिल मांढैया ने कहा कि नगर परिषद चेयरपर्सन विनीता पिप्पल के साथ मिलकर रेवाड़ी के सर्वांगीण विकास के लिए काम करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

शहर में स्वच्छता, सड़कों, जल निकासी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आपसी समन्वय से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों और आमजन की समस्याओं का समाधान कराना तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाना उनकी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


व्यापारियों ने उम्मीद जताई कि चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन के आपसी तालमेल से शहर में विकास कार्यों को गति मिलेगी और बाजारों की समस्याओं का समाधान होगा।

इस अवसर पर नया बाजार के प्रधान भटोटिया, पुरानी अनाज मंडी के प्रधान दीपेश भार्गव, आर्य समाज मार्केट के प्रधान जीतू, डाकखाना मार्केट के प्रधान सुधीर यादव, मॉडल टाउन मार्केट के प्रधान मनोज यादव, लियो मार्केट के प्रधान कैलाश सैनी सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed