फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Traders from other states come to Kosli's cattle fair

कोसली के पशु मेले में आते हैं अन्य राज्यों से व्यापारी

Mon, 30 Aug 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traders from other states come to Kosli's cattle fair
मेले में पशु खरीद करते व्यापारी व आए मवेशी। - फोटो : Rewari
कोसली। कोसली का ऐतिहासिक पशु मेला जिले के पशु मेलों में अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां हजारों की संख्या में हरियाणा के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि दूसरे राज्यों से भी व्यापारी पशु खरीद के लिए आते हैं। लेकिन सुरक्षा व सुविधाओं के नाम पर यहां कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

पशु मेले में उत्तर प्रदेश, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान से भी बड़ी संख्या में पशुपालक मुर्राह नस्ल की भैंसों की खरीद करने आते हैं। कोसली का पशु मेले में हजारों की संख्या में व्यापारी करोड़ों रुपये की राशि लेकर मेले में आए हुए हैं। हर वर्ष गोगा नवमीं पर लगने वाले मेले से सरकार को राजस्व के रूप में लाखों रुपये प्राप्त होते हैं। मेला प्रबंधक बीडीपीओ साहिल ने बताया कि उन्होंने मेले में सभी प्रबंध पूरे कर रखें। अगर किसी को कोई शिकायत है तो वह उनसे मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। पीने का पानी टैंकरों से आ रहा है। पशुओं के पानी के लिए गांव कान्हडवास का जोहड़ में बारिश का पानी भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed