फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Trader returning after eating food from hotel dies in accident

होटल से खाना खाकर लौट रहे व्यापारी की हादसे में मौत

Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trader returning after eating food from hotel dies in accident
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित एक होटल से खाना खाकर रेवाड़ी लौट रहे शहर के एक बैटरी व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के टीपी स्कीम कॉलोनी में रहने वाले विक्की गोयल (39) का इन्वर्टर-बैटरी का बड़ा कारोबार है। वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने दोस्त चिराग गोस्वामी के साथ कार में सवार होकर दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित होटल से खाना खाकर रेवाड़ी लौट रहे थे। हाईवे से उतरते ही दिल्ली रोड पर मसानी के पास एक साथ चल रहे वाहन ने साइड मार दी, जिससे उनकी कार असंतुलित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में विक्की गोयल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed