फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last day of nomination for other posts including the head of the Brahmin Sabha.

ब्राह्मण सभा के प्रधान सहित अन्य पदों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन

Fri, 13 Aug 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Today is the last day of nomination for other posts including the head of the Brahmin Sabha.
ब्राह्मण सभा गवर्निंग बॉडी के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कराते कॉलेजियम सदस्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। ब्राह्मण सभा जिले की गवर्निंग बॉडी चुने जाने के लिए चुनाव प्रक्रिया के तहत नामांकन के दूसरे दिन शुक्रवार को 12 कॉलेजियम सदस्यों ने नामांकन किया। 29 अगस्त को होने वाले गवर्निंग बॉडी के चुनाव के लिए दो अगस्त को सभा के सभी 104 कॉलेजियम मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया था।
विज्ञापन

नामांकन प्रक्रिया शनिवार 14 अगस्त तक चलेगी। पहले दिन 23 व दूसरे दिन 12 कॉलेजियम सदस्यों सहित दोनों दिन में कुल 35 कॉलेजियम सदस्यों ने गवर्निंग बॉडी के पदों व कार्यकारिणी सदस्य के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया है। दूसरे दिन निरंजन लाल शर्मा ने प्रधान पद, दीपक शर्मा उपप्रधान, हेमंत भारद्वाज महासचिव व सुधीर कुमार त्यागी महासचिव, राजेश कुमार शर्मा सहसचिव व कोषाध्यक्ष के लिए खुशाल शर्मा के अतिरिक्त 6 अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने नामांकन किया। ब्राह्मण सभा के नवनिर्वाचित 104 कॉलेजियम मतदाता गवर्निंग बॉडी चुनने के लिए मतदान करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी सतबीर सिंह यादव ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से पूर्ण करवाने में सहयोग के लिए पांच सदस्यों की टीम को साथ में जोड़ा गया है। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय चंडीगढ़ के आदेश के अनुपालन में स्टेट रजिस्ट्रार आफ हरियाणा के आदेशानुसार इस चुनाव में आजीवन सदस्य 2015 वर्ष की मतदाता सूची के अनुसार चुने गए 104 कॉलेजियम सदस्य मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed