फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Till now 174 got dengue sting

अब तक 174 को लगा डेंगू का डंक

Thu, 28 Oct 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Till now 174 got dengue sting
जिले में डेंगू को लेकर भयावह स्थिति बनी हुई है। प्रतिदिन बढ़ते केसों को लेकर लोगों में स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव की सलाह दी है। इससे पहले शनिवार को डेंगू के 9, रविवार को 10 सोमवार को चार व मंगलवार को 10 केस स्वास्थ्य विभाग ने दर्ज किए थे। बुधवार को जिले में 27 केस मिले। जिले मेेें अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा डेंगू के केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

डेंगू के कारण अभी तक चार लोगों की मौत
डेंगू के कारण अभी तक चार लोगों की मौत की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। जिले के ही अस्पतालों में नहीं बल्कि गुरुग्राम, जयपुर व दिल्ली के अस्पतालों में भी यहां के मरीज भर्ती हैं। डेंगू की भयावहता का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि व्हट्सएप एवं फेसबुक पर दिनभर प्लेटलेट्स की जरूरत के लिए मैसेज चलते रहते हैं। डेंगू जिस तेजी से फैल रहा है उसको देखते हुए स्पष्ट है कि लार्वा काफी हद तक अपने पैर पसार चुका है तथा डेंगू फैलाने वाले मच्छर बहुत अधिक हो गए हैं। चिकित्सकों की मानें तो इस बिगड़ती स्थिति में हर गांव-हर गली में फॉगिंग कराने की आवश्यकता है ताकि लार्वा को खत्म किया जा सके। जितनी ज्यादा फॉगिग होगी उतना ही लाभदायक रहेगा। जिले में 1,265 जगहों पर डेंगू का लार्वा मिल चुका है। फॉगिंग में की जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

डेंगू के केस 150 के पार हो चुके है यह चिंता का विषय है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से फॉगिंग को लेकर गति तेज की जाएगी। अब तक 93 स्थानों पर फॉगिंग कराई जा चुकी है। लोगों को यही आह्वान है कि आपने आसपास साफ सफाई का ध्यान जरूर रखे। बिना चिकित्सक की सलाह लिए दवाई न ले। -डॉ. विजय प्रकाश, डेंगू नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed