फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tikait today telling agriculture law wrong, thanked it for passing: Mandhi

टिकैत आज कृषि कानूनों को बता रहे गलत, पास होने पर कृषि मंत्री का किया था धन्यवाद : मांढी

Sat, 24 Jul 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tikait today telling agriculture law wrong, thanked it for passing: Mandhi
वीरकुमार के आवास पर पहुंचे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी/ कोसली। शनिवार को जिले में एक दर्जन से अधिक पार्टी पदाधिकारियों के घर पर चाय व लंच करने पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र मांढी ने कहा कि कृषि कानून में कुछ गलत नहीं है। नरेश टिकैत आज कृषि कानूूनों को बताकर आंदोलन कर रहे हैं। यह वही शख्स हैं जो कृषि कानून पास होने पर सबसे पहले कृषि मंत्री का धन्यवाद करने गए थे।
विज्ञापन

मांढ़ी ने आगे कहा कि उस दौरान इन्होंने कहा था कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत का सपना पूरा हो गया है। वहीं कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए माढ़ी ने कहा कि कृषि कानून का एजेंडा तो कांग्रेस ने ही तैयार किया था। उस समय बनी कमेटी में बतौर सदस्य पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मौजूद थे।
विज्ञापन

किसान आंदोलन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान संगठनों से बार-बार निवेदन किया है कि अगर कृषि सुधार के लिए बनाए कानूनों में कोई दिक्कत है तो सुझाव दें। केंद्रीय कृषि मंत्री किसानों के साथ कई दौर की वार्ता कर चुके हैं। आगे भी सरकार के दरवाजे किसान संगठनों के लिए खुले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आते ही कहा था कि सबसे बड़ी जाति देश में किसान जाति है। पहले की सरकार ने किसानों को कमजोर किया है। इस दौरान मोर्चा अध्यक्ष ने कोसली क्षेत्र में जलभराव से खराब हुई फसलों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक से लेकर पूर्व मंत्री व कार्यकर्ताओं के घरों पर कार्यक्रम
किसान मोर्चा अध्यक्ष शनिवार को कोसली में भाजपा के वरिष्ठ नेता वीर कुमार यादव, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह, जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, पाल्हावास में अनिल यादव, रेवाड़ी भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मिले और कोरोनाकाल में कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए कार्यों की सराहना की। इस दौरान कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के आवास पर भी चाय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed