फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   A young man riding a car was attacked near the workshop

वर्कशाप के पास कार सवार युवक पर हमला

Fri, 24 Dec 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
A young man riding a car was attacked near the workshop
रेवाड़ी। हथियार बंद युवकों ने बावल रोड स्थित एक वर्कशाप के पास युवक पर हमला कर दिया। बावल रोड स्थित हमले से बचने के लिए युवक वर्कशाप के अंदर भाग गया। इसके बाद हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।
विज्ञापन

मोहल्ला सती कॉलोनी निवासी हिमांशु ने बताया कि वह कार की सर्विस कराने के लिए बावल रोड स्थित एक वर्कशाप में आया था। वह वर्कशाप के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आठ-दस लड़के डंडे और तेजधार हथियार लेकर वहां पहुंच गए और उस पर हमला कर दिया। युवकों से बचने के लिए वह वर्कशाप के अंदर घुस गया और शटर बंद करने का प्रयास किया, लेकिन तीन युवक शटर उठा कर अंदर घुस गए। अचानक हुए हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। वर्कशाप के अंदर घुसे युवक भी डंडे वहीं छोड़ कर भाग निकले। इसी दौरान किसी ने डायल-112 पर वारदात की सूचना दे दी। सूचना के बाद डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक भाग चुके थे। हिमांशु के अनुसार हमला करने वाले युवक मोहल्ला गुर्जरवाड़ा के रहने वाले थे। उन्होंने दो युवकों के नाम भी पुलिस को बताए है। माडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोट
अभी पीड़ित पक्ष की ओर से शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। हमला करने वालों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कबूल सिंह, एसएचओ माडल टाउन थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed