फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three lakh rupees cheated from two people on the pretext of sending an apple truck

सेब का ट्रक भेजने का झांसा देकर दो लोगों से ठगे तीन लाख रुपये

Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three lakh rupees cheated from two people on the pretext of sending an apple truck
रेवाड़ी। कश्मीर से सेब से भरा ट्रक भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने एक फल विक्रेता से तीन लाख रुपये ठग लिए। फल विक्रेता को न तो सेब मिले और न ही खाते में जमा कराए गए तीन लाख रुपये वापस आए। ठगी का मामला अक्तूबर 2021 का है और पुलिस ने रविवार को आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बासदूदा निवासी कृष्ण कुमार ने कहा है कि उनका फल व सब्जी बेचने का काम है। उनकी गांव ताजीपुर निवासी शीशराम से जान पहचान थी। शीशराम ने फोन कर बताया कि उसकी जम्मू-कश्मीर में सेब विक्रेता से जान पहचान है। वह उसे सेब से भरा एक ट्रक दिलवा सकता है। शीशराम ने फोन पर ही जम्मू-कश्मीर निवासी जाहिद हुसैन नाम के एक व्यक्ति से बात भी कराई। बातचीत के बाद सेब की आधी कीमत पहले और आधी कीमत ट्रक के यहां पहुंचने पर देना तय हुआ था। 18 अक्तूबर 2021 को जाहिद हुसैन ने भट फ्रूट एजेंसी के नाम से सेब का छह लाख 12 हजार 860 रुपये का बिल बना कर भेज दिया। जाहिद हुसैन ने एक खाली चेक की फोटो भेज कर उसके अकाउंट में आधी कीमत जमा कराने के लिए कहा। कृष्ण ने 19 अक्तूबर 2021 को तीन लाख रुपये बैंक खाते में जमा करा दिए। पैसे जमा कराने के बाद जाहिद को फोन किया तो उसने शीशराम से बात करने के लिए कहा। उन्होंने शीशराम से बात की तो कुछ दिन आश्वासन देता रहा और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। कृष्ण ने शीशराम व जाहिद हुसैन पर मिलीभगत कर तीन लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी। खोल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed