फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three brothers going to the farm were hit by a car driver, one died

खेत जा रहे तीन भाइयों को कार चालक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 19 Dec 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Three brothers going to the farm were hit by a car driver, one died
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भुड़ला पुल के पास सर्विस रोड से होते हुए खेत से घर जा रहे भुड़ला निवासी तीन भाइयों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल तीनों भाइयों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से भाग गया। कसौला थाना पुलिस ने सतीश कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह अपने भाई सुखराम व विजयपाल के साथ सर्विस रोड से होते हुए खेत से घर आ रहा था। इसी दौरान भुड़ला पुल के पास सर्विस रोड से एक कार को आता देखकर सभी लोग मार्ग से हटकर खड़े हो गए थे। इसके बाद भी चालक ने लापरवाही से कार चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने तीनों लोगों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने सुखपाल को मृत घोषित कर दिया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed