{"_id":"6296666b23b4ac03a6190155","slug":"three-arrested-for-assaulting-the-operator-rewari-news-rtk648293938","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिचालक के साथ मारपीट करने के मामले में तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मॉडल टाउन थाना पुलिस ने रेवाड़ी डिपो की बस के परिचालक के साथ मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान टांकडी निवासी उपेंद्र, मंजीत उर्फ हिमांशु और नरेंद्र के रूप में हुई।
जांच अधिकारी ने बताया कि गांव गोलियाका निवासी नवीन यादव ने अपनी शिकायत में बताया था कि वह हरियाणा रोडवेज में परिचालक पद पर कार्यरत है। उसकी ड्यूटी जिला में रेवाड़ी से टांकडी मार्ग पर लगी हुई है। 30 मई को रेवाड़ी बस स्टैंड से सवारी लेकर टांकडी जा रहा था। करीब दोपहर 2 बजे बिठवाना सब्जी मंडी के पास टिकट को लेकर कुछ लड़कों से बहस हो गई। वो लड़के टिकट नहीं ले रहे थे। इसी बात को लेकर कुछ लड़कों ने उसके साथ कहासुनी की, अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की और मारपीट करने लग गए। बस ड्राइवर बिरेंद्र ने बस रोककर उसे छुड़वाया। मौके पर भीड़ इकट्ठा होता देख सभी लड़के जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने परिचालक नवीन यादव की शिकायत पर मामला दर्ज करके मामले में तीन आरोपियों टांकडी निवासी उपेंद्र, मंजीत उर्फ हिमांशु तथा नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेजा गया।