फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Three accused arrested in kidnapping case

अपहरण के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in kidnapping case
रेवाड़ी। थाना खोल के अंतर्गत स्थित डहीना चौकी पुलिस ने नैन्सी गुरु रुकसार महंत (मंगलामुखी) के अपहरण मामले में एक मंगलामुखी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झाल निवासी सिमरन उर्फ जोगिन्द्र, झोलरी निवासी खुबसूरत व जिला दादरी के गांव सांजरवास निवासी जोगेंद्र के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जांचकर्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता राधिका गुरु अन्नू महंत निवासी दुर्गा कालोनी रेवाड़ी ने अपनी शिकायत में बताया कि 23 जुलाई को वह व अपनी सहेली नैन्सी गुरु रुकसार महंत गांव लिसान में बधाई मांगने गए थे। जहां एक बधाई 11000 रुपये की ली थी। उसके बाद रामभगत नामक व्यक्ति के मकान पर नाच-गाना कर रहे थे और बधाई मांग रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो आई, जिसमें से सिमरन उर्फ जोगेंद्र गांव झाल व खुबसूरत गांव झौलरी व स्कॉर्पियो का ड्राइवर जोगेंद्र निवासी सांजरवास दादरी आए और मेरी सहेली नैन्सी को बधाई के ग्यारह हजार रुपये व अन्य सामान सहित स्कॉर्पियो में अपहरण करके ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही अपहृत मंगलामुखी नैन्सी गुरु रुकसार महंत को मुक्त करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed