{"_id":"61c372e52b091a29484f94c7","slug":"threatened-to-kill-if-complaint-is-not-withdrawn-rewari-news-rtk633540068","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत वापस नहीं लेने पर दी जान मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत वापस नहीं लेने पर दी जान मारने की धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। बावल में करीब 12 दिन पहले एक सब्जी विक्रेता पर चाकू से हमला कर नकदी लूटने के मामले में आरोपियों ने शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने समझौता करने पर सब्जी विक्रेता को 50 हजार रुपये देने का ऑफर भी दिया है। सब्जी विक्रेता की शिकायत पर बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बावल के पंजाबी मोहल्ला निवासी मोगली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बावल के सर छोटूराम चौक पर सब्जी बेचते हैं। 10 दिसंबर की शाम बाइक से आए गांव खेड़ा मुरार निवासी अनिल व उसके एक साथी ने चाकू से हमला कर 1500 रुपये छीन लिए थे। चाकू लगने से मोगली घायल भी हो गया था। बदमाशों ने प्रतिदिन 500 रुपये देने की धमकी भी दी थी। बावल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अनिल को दबोच लिया था, जबकि उसका साथी भाग गया था। बावल थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपी अनिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बावल के व्यापार मंडल ने बावल थाना एसएचओ बिजेंद्र कुमार से मुलाकात भी की थी। दूसरा आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो पाया है।
पीड़ित के अनुसार मंगलवार की शाम वह अपनी रेहड़ी पर काम कर रहा था। इसी बीच एक बाइक पर खेड़ा मुरार निवासी संजय व एक अन्य व्यक्ति उसके पास पहुंचा और गोली-गलौज की। इस दौरान संजय ने कहा कि उसे अनिल ने भेजा है। इसके बाद उसने शिकायत वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने मोगली का सहयोग करने वाले दो अन्य दुकानदारों को भी धमकी देते हुए भाग गए।