{"_id":"62740b0bcc70da3e5437d835","slug":"third-accused-arrested-for-raping-wife-in-front-of-husband-rewari-news-rtk645780518","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति के सामने पत्नी से दुष्कर्म करने का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होटल ले जाकर महिला से दुष्कर्म करने के मामले में रामपुरा थाना पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी जिला झज्जर निवासी दीवान है। होटल में महिला से दुष्कर्म के दौरान उसका पति भी वहीं कमरे में ही मौजूद था। इसके बाद घर पर भी महिला से उसके पति के एक अन्य दोस्त ने दुष्कर्म किया। महिला ने पति पर होटल में दोस्त से दुष्कर्म कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। इस मामले में पुलिस महिला के पति व उसके एक दोस्त को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा था कि वह अपने पति, ससुर व सास के साथ एक मोहल्ले में किराए पर रहती है। पांच मार्च को उसका पति उसे दिल्ली रोड स्थित एक होटल में ले गया। होटल में उन्हीं के मोहल्ले का रहने वाला पति का दोस्त भी मौजूद था। महिला का आरोप है कि उसके पति के सामने ही उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया। पति ने किसी को भी इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी के कारण महिला ने किसी को भी पति व उसके दोस्त की हरकतों के बारे में नहीं बताया।
13 अप्रैल को उसका पति और सास बाहर गए हुए थे। इसी दौरान पति का एक और दोस्त घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके ससुर घर आ गया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। 17 अप्रैल को महिला मायके गई तो अपनी मां को इस बारे में बताया जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। रामपुरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का मामला दर्ज कर उसके पति व एक दोस्त को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में दूसरे आरोपी को भी बुधवार की शाम गिरफ्तार कर लिया।