{"_id":"6116b7538ebc3edfaf547972","slug":"thieves-blew-cash-jewelery-and-goods-worth-lakhs-from-two-houses-rewari-news-rtk620895866","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घरों से उड़ाए लाखों की नकदी, जेवर और सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घरों से उड़ाए लाखों की नकदी, जेवर और सामान
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव नठेडा से 1.40 लाख रुपये और शहर के झज्जर रोड स्थित कॉलोनी से घर का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये व अन्य सामान चोरी कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार वीरवार की रात गांव नठेड़ा में चोर दीवार फांदकर घर से करीब 1.40 लाख की नकदी तथा सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। नठेड़ा निवासी गजे सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती रात अल सुबह वह बच्चों के साथ कमरे में सोया हुआ था। इसी दौरान स्टूल गिरने की आवाज सुनकर जब उसकी आंख खुली तो कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी तथा सारा सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखी 1.40 लाख की नकदी, सोने की एक चेन, एक जोड़ी झूमके, चांदी के बच्चों के कडूले, पातडी इत्यादि गायब मिले। डर के कारण रात को उन्होंने चोरों का पीछा नहीं किया, परंतु सुबह पड़ोस में रह रहे बावरियों के घर तक पांव के निशान मिले व जिस बर्तन में आभूषण रखे थे, वह कुएं के पास पड़ा मिला।
पावर हाउस के सामने हुई चोरी
झज्जर रोड स्थित पावर हाउस के सामने कॉलोनी में अज्ञात चोर मकान का दरवाजा तोड़कर रसोई गैस सहित घरेलू सामान चोरी कर ले गए। गांव धौलेड़ा निवासी राहुल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले एक साल से किराए पर रहता है। रविवार को तीन दिन के लिए गांव गया था। जब वापस आया तो मकान का पिछला दरवाजा टूटा मिला। जांच करने पर घर से एक गैस सिलिंडर, दो गैस चूल्हे, 3 मिक्सी जार सहित अन्य सामान व 10 हजार की नकदी गायब मिली। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।