फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   There will be up to five applications for Sainik School Entrance Exam

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए पांच तक होंगे आवेदन

Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
There will be up to five applications for Sainik School Entrance Exam
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख को दस दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब विद्यार्थी पांच नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले आनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 अक्तूबर निर्धारित की गई थी। वहीं विद्यार्थी सात से 10 नवंबर तक आवेदन फार्म की त्रुटियों में सुधार कर सकते हैं।
विज्ञापन

सैनिक स्कूल रेवाड़ी प्राचार्य सौंयब्रत धर ने बताया कि सैनिक स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा नौ जनवरी 2022 को होगी। शैक्षणिक-सत्र 2022-23 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि 26 अक्टूबर से बढ़ाकर पांच नवंबर कर दी गई है। परीक्षा की तिथि और आवेदन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सैनिक स्कूल में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए एआईएसएसईई की अधिकारिक वेबसाइट व विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट लॉगिन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed