{"_id":"02b90d3e3a19c6bc18d283b02fa9246e","slug":"then-rejected-the-decision-of-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर ठुकराया पंचायत का फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर ठुकराया पंचायत का फैसला
रेवाड़ी
Updated Wed, 11 Jun 2014 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र स्थित पास्को कोरिया कंपनी के प्रबंधन एवं स्थायी कर्मचारियों के बीच अपनी मांगों को लेकर चला आ रहा विवाद गहराता जा रहा है। काफी प्रयासाें के बाद भी विवाद बढ़ता जा रहा है। टकराव की स्थिति से बचने के लिए विभिन्न कंपनियों की कर्मचारी एसोसिएशन और महापंचायत ने कई दौर की बैठक प्रबंधन के साथ की। मंगलवार को हुई बैठक में भी बात सिरे नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन
पास्को कंपनी प्रबंधन ने मंगलवार को बावल 84 के प्रधान दिलीप सिंह जैलदार की अगुवाई में हुई मीटिंग में पंचायत का फैसला ठुकरा दिया। पंचायत ने अब भी अपना कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व घोषणा के अनुसार बुधवार को कंपनी के गेट पर कर्मचारियों के समर्थन में पूरी तरह से हर स्थिति से सामना करने के लिए मन बना लिया है। इसकी तैयारियां गांव-गांव जाकर की जा रही हैं।
विज्ञापन
इसी क्रम में गत दिवस गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत से भी कर्मचारियों ने अपनी उचित मांगाें को मनवाने के लिए गुहार लगाई थी। जिला उपायुक्त रजनीकांथन के आदेशाें के अनुसार मंगलवार दोपहर जिला श्रम विभाग अधिकारी हवा सिंह यादव और जिला श्रम अधिकारी जेपी मान, तहसीलदार बावल डा. अनिल ने टकराव की स्थिति को टालने व क्षेत्र में शांति बहाल करने के उद्देश्य से कंपनी प्रबंधन के साथ मंगलवार देर शाम बैठक की।
विज्ञापन