फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The weather became pleasant due to the rain in the morning

सुबह हुई बारिश से मौसम हुआ सुहाना

Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The weather became pleasant due to the rain in the morning
मंगलवार अलसुबह सुबह जहां हल्की बूंदाबांदी के बाद तेज बारिश हुई। वहीं दोपहर होते-होते आसमान साफ हो गया। पिछले चार दिनों के दौरान मौसम में काफी बदलाव आया है। प्री-मानसून बारिश के कारण भीषण गर्मी से राहत मिलने के साथ मुरझाए वनस्पति और बीमार हो रहे जीव जंतुओं को खुराक मिली है। पिछले पांच दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चल रहा है। मंगलवार को सुबह बारिश होने और दिन में मौसम साफ होने से अधिकतम तापमान 32.5 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 31.5 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस था। 19 जून को अधिकतम 27.5 और न्यूनतम 19.8 तथा 18 जून को 33.8 और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस था। 17 जून को अधिकतम 39 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस था। इससे पहले अधिकतम तापमान 40 या इससे अधिक डिग्री सेल्सियस चल रहा था।
विज्ञापन

अब 28 तक शुष्क रहेगा मौसम
बावल कृषि अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. धर्मबीर के अनुसार 28 जून तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने से दिन के तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी। 29 जून से फिर से वर्षा की गतिविधियां शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीफ की बिजाई में जुटे किसान
पिछले पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव आने और बारिश होने से किसान खरीफ फसल की बिजाई की तैयारी में जुट गए हैं। बीज बिक्री केंद्रों पर चहल पहल बढ़ने लगी है। कृषि संबंधी सामान खरीदने के लिए किसान दुकानों पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed