फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The way for AIIMS is clear, farmers' land will be paid in a week: Minister

एम्स का रास्ता साफ: एक सप्ताह में होगा किसानों की जमीन का भुगतान:मंत्री

Mon, 21 Feb 2022 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
The way for AIIMS is clear, farmers' land will be paid in a week: Minister
माजरा में बनने वाले एम्स का रास्ता अब बिल्कुल साफ हो गया है जिन किसानों ने अपनी जमीन साइट पर अपलोड की है उन सभी के जमीनों का मुआवजा एक सप्ताह में भुगतान कर दिया जाएगा। यह बात प्रदेश के सहकारिता मंत्री डा बनवारी लाल ने एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए दी।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात को पूछे जाने पर स्पष्ट कर दिया है कि इसको लेकर उन्होंने डीसी यशेंद्र सिंह से बात की। डीसी ने कहा है कि जिन भी किसानों की जमीन साइट पर अपलोड कर दी गई है उनकी जमीन का मुआवजा एक सप्ताह में दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करना है। इस दिशा में सरकार द्वारा प्रभावी रूप से प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से जिले के गांव माजरा में एम्स निर्माण भी स्वास्थ्य सेवाओं का सशक्त माध्यम बनने जा रहा है। एम्स निर्माण के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे और स्वास्थ्य सेवाएं रेवाड़ी जिला में प्रबल होंगी।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री कुंड बैरियर पर एक निजी डेंटल क्लीनिक का शुभारंभ करने के उपरांत सरकार की ओर से प्रदत्त सेवाओं की जानकारी दे रहे थे।
बनवारी ने चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे गरीबों और जरूरतमंदों को वाजिब दाम पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाएं ताकि वे आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहें। इस अवसर पर डॉ. रविंद्र भडालिया, उषा रानी, विनय, लक्ष्मी, चमेली, गोवर्धन, प्रकाश, कंवर सिंह, अभय व धनराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed