फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   the truck crushed the bike rider

ट्रक ने बाइक सवार दो को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत

Wed, 02 Sep 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
the truck crushed the bike rider
जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव परखोत्तमपुर के पास बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ओवर लोड डंपर ने बाइक सवार रेवाड़ी के गांव नांगल रणमौख निवासी 12वीं के छात्र व गुरुग्राम के गांव राठीवास निवासी वैद्य को कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था दोनों के अंग सड़क पर इधर-उधर बिखरे हुए मिले। छात्र अपनी नानी को दवाई दिलवाने के बाद वैद्य को साथ लेकर वापस घर लौट रहा था। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं दोनों शवों के पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिये हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव नांगलिया रणमोख निवासी छात्र लाल सिंह की गांव भालखी माजरा निवासी नानी कई दिनों से बीमार चल रही है। लाल सिंह अपनी नानी के उपचार के लिए गांव राठीवास निवासी वैद्य बीर सिंह को मोटरसाइकिल पर बैठाकर गांव भालखी माजरा लेकर गया था। दवा दिलाने के बाद दोनों मोटरसाइकिल पर वापस नांगलिया रणमौख लौट रहे थे। गांव परखोत्तमपुर के निकट सामने से आ रहे एक डंपर ने दोनों को सीधी टक्कर मार दी। डंपर के नीचे कुचले जाने से लाल सिंह व बीर सिंह के शरीर के चिथड़े उड़ गए। जाटूसाना एसएचओ भारत भूषण ने बताया कि इस रास्ते से ओवरलोड डंपर की आवाजाही ज्यादा रहती है। प्राथमिक जांच में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed