फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The team raided, took samples of spices, mustard oil, asafoetida and vegetable ghee

टीम ने मारे छापे, मसाले, सरसों का तेल, हींग और वनस्पति घी के नमूने लिए

Mon, 08 Aug 2022 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The team raided, took samples of spices, mustard oil, asafoetida and vegetable ghee
रेवाड़ी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने दो क्षेत्रों में फैक्टरी और दुकानों पर छापा मारकर मसाले, सरसों तेल, हींग और वनस्पति घी के नमूने लिए। साथ ही उन्हें सील करके प्रयोगशाला के लिए भेज दिए। टीम को एक घर में हींग बनाने की फैक्टरी बिना सरकारी अनुमति के चलती हुई मिली, जिसके मालिक को कारण बताओ नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने शहर के नसियाजी रोड के पास एक घर के भीतर बिना अनुमति के हींग बनाने की फैक्टरी चलने की जानकारी मिलने के बाद उस पर छापा मारा। मौके पर फैक्टरी चालू पाई गई। प्रारंभिक पूछताछ में इसके मालिक से टीम ने फैक्टरी चलाने का लाइसेंस मांगा, जिसे वह मौके पर नहीं दिखा सका। टीम के मुताबिक यह व्यक्ति यहां तैयार हींग को बड़े पैमाने पर राजस्थान में सप्लाई करता था। इस हींग का एक नमूना विभागीय टीम ने लेकर जांच के लिए भिजवा दिया है। जांच में पता चलेगा कि यहां तैयार हींग असली थी या नकली।
विज्ञापन

उधर, इसी टीम ने शहर के कोनसीवास रोड स्थित विजय नगर में परचून का सामान बेचने वाले कुछ स्टोरों पर जाकर वहां खाद्य चीजों की परख की। पता चला है कि यहां एक जगह से टीम ने मसाले का, एक जगह सरसों तेल का जबकि एक अन्य जगह से वनस्पति घी के दो नमूने लिए और सीलबंद करके इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया। इस मुहिम में 5 नमूने लेने के बाद बाजार में टीम पहुंचने की सूचना आग की तरह फैली। मुख्य बाजार में भी इसका असर देखा गया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के सामने नामी कंपनियों के उत्पादों को छोड़कर अन्य सामान हटवा लिया, जिसे वे ग्राहकों को अधिक मुनाफा लेने के लिए बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
कोट
टीम ने सोमवार को शहर में दो स्थानों पर छापा मारकर कार्रवाई की है। साथ ही सरसों तेल, मसाले, हींग और वनस्पति घी के नमूने लिए गए हैं। टीम को नसियाजी रोड के पास एक घर में हींग बनाने की फैक्टरी चलती मिली, जिसके मालिक को नोटिस दिया गया है। मिलावट रोकने के लिए यह छापा मारकर कार्रवाई की गई है। त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकों से भी अपील है कि वे किसी भी जगह खाद्य या पेय वस्तुओं में मिलावट होने का शक होने पर इसकी जानकारी सरकारी अस्पताल स्थित खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को जरूर दें। उनका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
- दीपक चौधरी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed