फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The program I saw today is no less than any university: Laxman

आज जो कार्यक्रम देखा वह किसी यूनिवर्सिटी से कम नहीं:लक्ष्मण

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The program I saw today is no less than any university: Laxman
बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय बाल महोत्सव 2021 के अंतर्गत द्वितीय चरण का पारितोषिक वितरण समारोह में बाल भवन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस मौके पर कहा। हमने पहले भी बहुत से कार्यक्रम देखे हैं लेकिन आज जो बाल भवन में कार्यक्रम देखा है वो किसी यूनिवर्सिटी से कम नहीं । कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि श्रीमति पारिशा शर्मा उपाध्यक्ष, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद और अतिथि दीपक मंगला, ममता यादव रही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि का स्वागत एवं विशिष्ट अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत वीरेंद्र यादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी द्वारा किया गया । वीरेंद्रयादव, जिला बाल कल्याण अधिकारी द्वारा बाल महोत्सव 2021की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जानकारी देते हुए बताया कि इस बाल महोत्सव में 39 तरह की प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें 98 स्कूलों के 4,942 बच्चों ने भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में जिला स्तर पर कुल 45 स्कूल विजेता रहे। इस बाल दिवस के अवसर पर अंकिता, तान्या, उपासना तथा कोमल ने राज्यपाल का संदेश बच्चों को सुनाया। आज के द्वितीय चरण में बाल महोत्सव के अंतर्गत ओवर ऑल ट्रॉफी में सैनी पब्लिक स्कूल, स्वामी विवेकानंद स्कूल, होली चाइल्ड स्कूल, केरला पब्लिक स्कूल, यूरो इंटरनेशनल स्कूल, आरपीएस, इंटरनेशनल स्कूल, सांत्वना स्थान पर रहे ।
विज्ञापन

ओवरऑल ट्रॉफी में द्वितीय स्थान पर आरपीएस, धारूहेड़ा और तृतीय स्थान पर राज इंटरनेशनल स्कूल, सर्वश्रेष्ठ प्रथम स्थान पर आरपीएस, रेवाड़ी रहा । जिलाबाल कल्याण अधिकारी ने बताया, जोनल स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में रेवाड़ी जिले के 149 बच्चों ने भाग लिया और जोनल स्तर पर 55 बच्चे विजेता रहे। रेवाड़ी ने जोनल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ स्थान पाया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कुल 203 बच्चों ने भाग लिया जिसमें रेवाड़ी जिले का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा । राज्य स्तर पर रेवाड़ी जिले के 52 बच्चों नें प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान पर रहे । राज्य स्तरीय विजेताओं को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। उन्होंने पारिसा शर्मा उपाध्यक्ष हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed