{"_id":"45860a232bf5fe0f1a1fec2f60f83fd3","slug":"the-problem-is-not-listening-sdo-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्या न सुनने वाला एसडीओ सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्या न सुनने वाला एसडीओ सस्पेंड
रेवाड़ी
Updated Sat, 14 Jun 2014 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बे के सेक्टरवासियाें द्वारा बार-बार समस्याओं को लेकर की गई शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई न होने के कारण आखिरकार शुक्रवार को उनका गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को हरियाणा शहरी प्राधिकरण के प्रशासक पीसी मीणा यहां समस्याएं सुनने के लिए धारूहेड़ा के टूरिस्ट कॉम्पलेक्स पहुंचे तो सेक्टरवासियों ने जमकर हुडा अधिकारियाें पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन
इतना ही नहीं समस्याआें की सुनवाई के बाद जब हुडा प्रशासक और बिजली मंत्री सेक्टर का दौरा करने पहुंचे तो उस समय भी सेक्टरवासियों ने हुडा अधिकारियाें की लापरवाही की शिकायत करते हुए खूब खरी-खोटी सुनाई। हालांकि प्रशासक की ओर से लगभग सभी समस्याओं का एक माह के दौरान समाधान करने का आश्वासन नागरिकाें को दिया गया है। नागरिकाें की समस्याएं सुनने के बाद हुड़ा प्रशासक ने एसडीओ को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को धारूहेउ़ा में हाइवे पर स्थित पर्यटन विभाग के टूरिस्ट कॉम्पलेक्स में बैठक आयोजित कर हुडा प्रशासक गुड़गांव पीसी मीणा ने सेक्टरवासियाें की समस्याएं सुनी। सेक्टरवासियाें ने बताया कि धारूहेड़ा में करीब एक दशक पूर्व सेक्टर चार व छह विकसित किया गया था। सेक्टरों के विकसित होने के बाद से ही सेक्टरवासी सीवरेज की समस्या से परेशान हैं। मास्टर सीवेरज सिस्टम नहीं होेने के कारण हर दिन सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी रहती है। हालांकि सेक्टरवासी सेक्टरों की समस्या को लेकर कई बार हुडा अधिकारियाें व उपायुक्त को ज्ञापन सौंप चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
अपना विरोध जताने के लिए वर्ष में दो बार हाइवे भी जाम किया जा चुका है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। हर बार केवल आश्वासन के सिवाय सेक्टरवासियों को आज तक कुछ नहीं मिला। बता दें कि सेक्टरवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश के बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के आश्वासन पर शुक्रवार को धारूहेड़ा में सेक्टरवासिायों की समस्याएं सुनने के लिए बैठक आयोजित की गई थी।