फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The mist was seen in the morning, the humidity disturbed the sunshine

सुबह दिखी धुंध, धूप खिलने के बाद उमस ने किया परेशान

Mon, 08 Aug 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
The mist was seen in the morning, the humidity disturbed the sunshine
सोमवार की सुबह छायी रही धुंध। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के बाहरी इलाके में सोमवार की सुबह अजीब तस्वीर नजर आई। कई क्षेत्रों में हल्की धुंध भी दिखाई दी। सुबह की सैर करने निकले लोग भी अगस्त में धुंध का नजारा देख हैरत में पड़ गए। इसके बाद धूप खिलने पर उमस ने लोगों को दिनभर रुलाया। इस दौरान अधितक तापमान में सात डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पिछले 2 दिन से शहर में और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है, जबकि आसपास के जिलों में रविवार को जबरदस्त बारिश हुई। रविवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 27.5 व न्यूनतम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सोमवार अलसुबह शहर के बाहरी क्षेत्रों में हल्की धुंध दिखाई दी। खेतों में भी ओस जमीं नजर आई। सुबह 6 बजे तक यह नजारा बना रहा, जबकि शहर के अंदर मौसम पूरी तरह साफ नजर आया। अमूमन इस तरह का मौसम नवंबर की शुरूआत में नजर आता है, लेकिन मौसम में हुए बदलाव के बाद शहर के बाहरी क्षेत्र में अगस्त में ही हल्की धुंध दिखाई दी।
विज्ञापन

धूप निकली तो तापमान में फिर हुई बढ़ोतरी
सुबह साढ़े 6 बजे के बाद मौसम साफ दिखाई दिया। धूप निकलने के बाद मौसम में फिर से गरमी आ गई, जिससे अधिकतम तापमान में सात डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई। इससे अधिकतम तापमान रविवार के मुकाबले 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने से गर्मी ने एक बार फिर से उमस बढ़ा दी है। दिनभर लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। जहां दो दिन पूर्व घर में एसी और कूलर सब बंद हो गए थे। वहीं सोमवार को धूप निकलने से फिर से एसी और कूलर चालू हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed