फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The miscreants fired

बदमाशों ने की फायरिंग

Thu, 26 Aug 2021 01:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:41 AM IST
विज्ञापन
The miscreants fired
घटना की जानकारी देते घायल ईशू। - फोटो : Rewari
कोसली शहर के साथ लगते गांव भाकली में बाइक पर आए 10-12 बदमाश कार्यालय में बैठे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर फरार हो गए। इसमें एक गोली एक युवक के हाथ में भी लगी, वहीं आरोपी जल्दबाजी में एक पिस्टल छोड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

भाकली गांव में रोड पर अपने मकान में भूपेंद्र व उसके कुछ साथी बैठे हुए थे। इसी दौरान चार बाइकों पर आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में भाकली निवासी एक युवक को हाथ में गोली लगी। गोलियों कि आवाज सुन कर गांव के युवक भूपेंद्र के मकान की तरफ दौड़े तो फायर करने वाले युवक फरार हो गए। इस हड़बड़ी में लोगों ने एक पिस्टल भागते आरोपियों से छिन ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस बरामद किए। घायल इशू ने बताया कि वह भूपेंद्र के नोहरे में साथियों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हमलावरों में से चार के पास पिस्टल थी। कोसली थाना प्रभारी शिवचरण ने बताया कि शाम चार बजे के बीच सूचना मिली थी कि भाकली गांव मे भूपेंद्र नामक युवक के ऑफिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। सूचना के बाद तुरंत मौके पर पहुंच कर बदमाशों द्वारा चलाई गोलियों के खोल ढूंढने का प्रयास किया तो केवल दो ही खोल मिले। इस वारदात में एक इशू नामक भाकली निवासी को हाथ में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed