फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The meeting to be held for the election of Pradhan and Vice-Pradhan postponed

Rewari News: प्रधान व उपप्रधान के चुनाव के लिए होने वाली बैठक स्थगित

Thu, 05 Jan 2023 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
The meeting to be held for the election of Pradhan and Vice-Pradhan postponed
रेवाड़ी। बावल व धारूहेड़ा पंचायत समिति के चेयरमैन व डिप्टी चेयरमैन के चुनाव के लिए वीरवार को होने वाली बैठक अधिकारियों के अवकाश पर होने के कारण स्थगित कर दी गई। इससे धारूहेड़ा पंचायत समिति के सदस्यों ने रोष प्रकट किया तथा रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव के साथ डीसी कार्यालय पहुंच गए। विधायक ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह पर चुनावों में हस्तक्षेप कर जानबूझ कर चुनाव रद्द कराने का आरोप लगाया है। वहीं बावल पंचायत समिति के सदस्यों ने कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बावल पंचायत समिति के 12 सदस्य बुधवार को समीपवर्ती शाहजहापुर के एक होटल में ठहरे थे, जहां कुछ लोगों ने व्यक्ति विशेष के पक्ष में मतदान करने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की तथा पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मामले में बावल थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बावल व धारूहेड़ा पंचायत समिति के प्रधान व उपप्रधान पद के लिए वीरवार को चुनाव कराए जाने थे, लेकिन धारूहेड़ा पंचायत समिति के सदस्य मसानी स्थित बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे तो वहां बैठक स्थगित होने का नोटिस चस्पा मिला। बैठक स्थगित होने की सूचना के बाद रेवाड़ी से कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव भी मसानी पहुंचे। चिरंजीव राव ने कांग्रेस समर्थित चेयरमैन व उप चेयरमैन बनने की संभावना के चलते बैठक स्थगित करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

11 बजे होनी थी बैठक
पिछली बैठक स्थगित होने के बाद दूसरी बैठक पांच जनवरी को सुबह 11 बजे मसानी स्थित बीडीपीओ कार्यालय में निर्धारित की गई थी। चेयरमैन व उप चेयरमैन के चुनाव के लिए डीआरओ राकेश कुमार को नियुक्त किया गया था। वीरवार की सुबह धारूहेड़ा पंचायत समिति के 22 सदस्य बैठक में भाग लेने पहुंचे तो स्थगित होने का नोटिस लगा हुआ मिला। नोटिस में लिखा था कि प्राधिकृत अधिकारी कम जिला राजस्व अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण पंचायत समिति के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के चुनाव संबंधित बैठक स्थगित कर दी गई है। आगामी बैठक की तिथि के बारे में सभी को सूचित कर दिया जाएगा। बैठक में पहुंचने वालों में पंचायत समिति सदस्य वेदप्रकाश, रोहित, नवलसिंह, राममेहर, धीरज, मनीषा, कृष्ण कुमार, लाजवंती, रजनी, नर्मदा, अभिषेक व सुखीचंद बीडीपीओ कार्यालय पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों को लेकर विधायक चिरंजीव राव पहुंचे डीसी के पास
बैठक स्थगित होने की सूचना के बाद कांग्रेस विधायक चिरंजीव राव मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित चेयरमैन व उप चेयरमैन बनने की संभावना के कारण जानबूझ कर प्रशासन द्वारा बैठक को स्थगित किया गया है। धारूहेड़ा पंचायत समिति कांग्रेस समर्थित सदस्य के पास चेयरमैन बनने के लिए पर्याप्त सदस्य हैं। इसके बाद सभी 12 सदस्यों को लेकर विधायक डीसी आवास पर पहुंचे। विधायक एवं सदस्यों ने प्रशासन पर जानबूझ कर चुनाव टालने का आरोप गलाया। पंचायत समिति के सदस्यों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को भी शिकायत दी है।
विधायक ने केंद्रीय मंत्री पर लगाया साजिश का आरोप
रेवाड़ी के विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि वीरवार को होने वाली बैठक में उनके पास सदस्यों का बहुमत था, लेकिन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के दखल के बाद साजिश के तहत चुनावों को रद्द किया गया, क्योंकि उनके पास बहुमत नहीं है।
बावल में भी हुआ बबाल, पहुंचें 22 सदस्य
बावल में प्रधान व उपप्रधान पद के लिए होने वाली बैठक को भी चुनाव अधिकारी के छुट्टी पर चले जाने के कारण रद्द कर दिया गया। बैठक रद्द होने के बाद कुछ सदस्य वहां से चले गए , लेकिन वहां पहुंचें एक गुट के 12 सदस्य भयभीत दिखाई दे रहे थे। इन सदस्यों ने आरोप लगाया कि बुधवार को सभी 12 सदस्य राजस्थान के नीमराना स्थित होटल में ठहरे हुए थे। शाम को जब वे वहां से घर जाने के लिए निकले तो कुछ हथियारबंद युवक वहां पहुंच गए तथा व्यक्ति विशेष के पक्ष में मतदान की धमकी देकर मारपीट करने लगे। इसमें तिहाड़ा निवासी छत्रसिंह को सिर में चोटें आईं। कुछ महिलाओं ने कपड़े फाड़ने के भी आरोप लगाए हैं। इन सदस्यों में वार्ड 8 से सुमन व वार्ड नंबर 19 ममता सहित अन्य शामिल थे। सदस्यों ने बावल पुलिस थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने के साथ ही सुरक्षा देने की मांग की है।
वर्जन
बावल में पंचायत समिति का चुनाव रद्द कर दिया गया है। यहां किसी भी सदस्य के साथ किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ। सब कुछ शांतिपूर्ण रहा है। उनके पास कोई शिकायत भी नहीं आई हैं।

-रणसिंह, थाना प्रभारी बावल
----------------
वर्जन
अधिकारियों के बीमार होने के चलते बावल व धारूहेड़ा पंचायत समिति की बैठकें रद्द करनी पड़ी। जल्द ही आगामी तारीखों की घोषणा कर दी जाएगी। रेवाड़ी विधायक व धारूहेड़ा पंचायत समिति के कुछ सदस्य उनसे मिलने आए थे।
-अशोक कुमार गर्ग, डीसी रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed