फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The Kalash Yatra gave a message of unity.

Rewari News: कलश यात्रा से दिया एकजुटता का संदेश

Mon, 02 Feb 2026 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 02 Feb 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The Kalash Yatra gave a message of unity.
विराट हिंदू सम्मेलन में भाग लेतीं महिलाएं। स्रोत : समाज - फोटो : सलोन कस्बे में रविवार को चोरी के बाद मौजूद व्यापारी।
भिवाड़ी। भिवाड़ी शहर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सर्व हिंदू समाज कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में साधु-संतों और शहरवासियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरूआत राजीव गांधी एंक्लेव सोसाइटी से हुई, जहां से महिलाओं ने पारंपरिक कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा यूआईटी सेक्टर 3 के पार्क तक पहुंची, जहां मुख्य सभा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संत सुधात्मनंद सरस्वती महाराज ने बताया कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समाज में व्याप्त जाति-पात के भेदभाव को समाप्त करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम सभी एक हैं, और इस एकता से ही समाज मजबूत होगा। कार्यक्रम में उपस्थित साधु-संतों ने भी समाज को एकता की शपथ दिलाई और धार्मिक एकजुटता पर जोर दिया।
इस दौरान बलबीर महाराज, कार्यक्रम समिति आयोजन अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष नितिन, नरेश चौहान, बलबीर भिड़ूरी, गजेंद्र तंवर, दीपक, भवानी शंकर, सुमन गुप्ता, रजनी चौहान, हीरा मोती, सुनीता देवी, रिंकी देवी, नीलम देवी सहित बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed