फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The elderly from the old age home visited Khatu Shyamji

Rewari News: वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने किए खाटू श्यामजी के दर्शन

Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Sep 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
The elderly from the old age home visited Khatu Shyamji
फोटो : 16खाटूश्यामजी के लिए रेवाड़ी से निकलते गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में संचालित आशियाना वृद्धाश्रम के वरिष्ठ नागरिकों ने राजस्थान के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल खाटूश्याम धाम की यात्रा कर खाटूश्याम जी के दर्शन किए।
विज्ञापन

आयोजन ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल और वरिष्ठ सदस्य आदर्श अरोड़ा के नेतृत्व में बुजुर्गों ने यात्रा की। एसी बस में सवार होकर 50 वरिष्ठ नागरिक और ट्रस्ट सदस्य रेवाड़ी से खाटू श्याम धाम की यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन से वातावरण भक्ति रस में डूबा रहा।
विज्ञापन

मंदिर पहुंचने पर आश्रम के बुजुर्गों को मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से विशेष दर्शन का अवसर मिला। ट्रस्ट के अध्यक्ष दिनेश राजपाल ने कहा कि आश्रम का उद्देश्य केवल भोजन और आवास की व्यवस्था करना नहीं है, बल्कि वरिष्ठ नागरिकों के जीवन में आध्यात्मिक सुख और सामाजिक जुड़ाव लाना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ सदस्य आदर्श अरोड़ा ने कहा कि बुजुर्गों को इस यात्रा में देखकर हर्ष हुआ। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा ताकि बुजुर्गों को समाज से जोड़ा जा सके।

इस यात्रा में बुजुर्गों के साथ ट्रस्ट सदस्य राजू दुआ, अमित पोपली, रितेश गुलाटी, सीए जतिन सैनी, राजू सपड़ा, संदीप भाटिया, अशोक गांधी, रंजन, हर्ष, हैप्पी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed