फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The cow climbed on the roof was brought down with the help of a crane

Rewari News: छत पर चढ़ी गाय को क्रेन की मदद से उतारा नीचे

Fri, 10 Mar 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 10 Mar 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
The cow climbed on the roof was brought down with the help of a crane
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र के मोहल्ला खलियावास में वीरवार की रात को एक गाय घर के अंदर घुसी और छत पर चढ़ गई। शुक्रवार की सुबह छत पर गाय चढ़ी देख कर घर में हड़कंप मच गया। लोगों के छत पर पहुंचने पर गाय ने भागना शुरू कर दिया। शुक्रवार को देवकी गो उपचारशाला की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए गाय को छत से नीचे उतारा।

धारूहेड़ा के मोहल्ला खलियावास के रहने वाले योगेश कुमार व परिवार के अन्य सदस्य वीरवार की रात घर के अंदर सो रहे थे। शुक्रवार की सुबह परिजन उठे तो उनकी छत पर गाय चढ़ी हुई थी। रात को परिवार के सदस्यों को गाय के छत पर चढ़ने के बारे में पता नहीं लग पाया। छत पर चढ़ी गाय योगेश के चाचा की थी। गाय रात को घर के पास ही प्लाट में बांधी हुई थी। अंदेशा है कि रात को रस्सी टूटने के कारण गाय घर के अंदर आ गई और सीढि़यों के जरिए छत पर चली गई। योगेश व अन्य लोग छत पर पहुंचे तो गाय ने भागना शुरू कर दिया। गाय के छत से गिरने व नुकसान पहुंचने के डर के कारण परिवार के लोगों ने गाय को छत पर ही छोड़ दिया और देवी गो उपचारशाला को सूचना दी। सूचना के बाद गोशाला की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर क्रेन भी मंगवाई गई। गोशाला की टीम ने क्रेन के जरिए गाय को सुरक्षित छत से नीचे उतारा, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed