{"_id":"6ac2a087fde19dd0b60cc397","slug":"the-14th-annual-sports-competition-will-be-held-in-kosli-today-rewari-news-c-198-1-rew1001-246575-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोसली में आज होगी 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोसली में आज होगी 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
विज्ञापन
कोसली। राजकीय महाविद्यालय कोसली में सोमवार को 14वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 28वीं बटालियन आईटीबीपी, जाटूसाना के कमांडेंट अखिल जैन मुख्य अतिथि और एडवोकेट योगेश आर्य विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. लाज कौशल ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। महाविद्यालय विद्यार्थियों को खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित कर रहा है।
उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के तीन विद्यार्थियों प्रियांका, किरण और आशीष का इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के बैडमिंटन ट्रायल में चयन हुआ है। तीनों का चयन ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्राचार्या ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 1,500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 1,000 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 750 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
खेल संयोजक प्रवीण ने बताया कि प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह है। विभिन्न खेल स्पर्धाओं के आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।