फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Temprature dropped by six degrees after rain, relief from heat

बारिश के बाद छह डिग्री गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत

Sat, 08 May 2021 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Temprature dropped by six degrees after rain, relief from heat
कई दिनों के बाद शुक्रवार को मौसम राहत भरा रहा। वीरवार को बारिश से किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। इस बारिश को बाजरा, ज्वार व कपास की फसल के लिए अच्छा माना जा रहा है। जिले के लोगों को बीते कई दिनों से उमस व गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं शुक्रवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान वीरवार के मुकाबले छह डिग्री गिरकर शुक्र वार को 34.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वीरवार को पारा करीब 39.5 डिग्री सेल्सियस था। वातावरण में खासी उमस भी बनी थी। बीती रात आई हल्की आंधी के बाद से ही मौसम ने करवट ले ली। घने बादलों ने डेरा डाल दिया और लोगों को गर्मी से भी राहत मिली। शाम को अच्छी बारिश हुई। कभी रिमझिम तो कभी तेज बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था की खुली पोल
बीते दिन हुई बारिश से लोगों को खासी परेशानी भी उठानी पड़ती है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण बरसाती पानी सड़कों पर जमा हो गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपास की तैयारी कर रहे किसानों को लाभ
कृषि वैज्ञानिक डॉ. जेएस यादव ने कहा कि यह बारिश किसानों के काफी लाभदायक है। कपास की खेती की तैयारी कर रहे किसानों को इससे काफी लाभ है। इसके अलावा ज्वारा व बाजरा की खेती करने वाले किसानों के लिए यह बेहद लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed