फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Tehsildar inspected Govindpuri underpass, made report

गोविंदपुरी अंडरपास का तहसीलदार ने किया मुआयना, रिपोर्ट बनाई

Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar inspected Govindpuri underpass, made report
अधूरे पड़े अंडरपास का मौका मुआवना करते रेवाड़ी के तहसीलदार। - फोटो : Rewari
खोल। गांव गोविंदपुरी के बस स्टैंड पर रेललाइन के नीचे अधूरे पड़े अंडरपास के कार्य को पूरा करवाने के लिए वीरवार को अंडरपास संघर्ष समिति के प्रधान ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तहसीलदार रेवाड़ी भी उपस्थित हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या के बारे में जाना और रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

तहसीलदार ने गोविंदपुरी अंडरपास का मौका मुआयना किया व ग्रामीणों की समस्याओं को जायज बताते कहा कि रेलवे लाइन के नीचे अधूरे पड़े अंडरपास से कभी भी कोई घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे पर स्थित गोविन्दपुरी अंडरपास का कार्य पिछले 6 वर्षों से अधूरा पड़ा है। रेवाड़ी जिले का सबसे लंबे धरना
विज्ञापन

प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने 6 वर्ष पहले बावल रैली में इस अंडरपास की घोषणा की थी। जिस पर रेलवे ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक के नीचे से अंडरपास का निर्माण कर दिया था। बाकी का निर्माण कार्य हरियाणा सरकार ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सौंपा हुआ है, लेकिन एनएचएआई ने इसको पूर्ण रूप से नहीं बनाया है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को अपने खेतों व बच्चों को स्कूल जाने के लिए 3 रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइन पार करनी पड़ती है। जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश होने पर अंडरपास में 10 फूट उंचाई तक पानी भर जाता है। अंडरपास के साथ लगते हाईवे व रेलवे ट्रैक की मिट्टी भी खिसकने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द अगर इसका निर्माण पूरा नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अंडरपास संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन व
एनएचएआई के अधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अंडरपास के कार्य को पूर्ण किया जाए। जिससे आसपास के ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed