{"_id":"613118c18ebc3eb7827aacf6","slug":"tehsildar-inspected-govindpuri-underpass-made-report-rewari-news-rtk6227975136","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदपुरी अंडरपास का तहसीलदार ने किया मुआयना, रिपोर्ट बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदपुरी अंडरपास का तहसीलदार ने किया मुआयना, रिपोर्ट बनाई
विज्ञापन
अधूरे पड़े अंडरपास का मौका मुआवना करते रेवाड़ी के तहसीलदार।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोल। गांव गोविंदपुरी के बस स्टैंड पर रेललाइन के नीचे अधूरे पड़े अंडरपास के कार्य को पूरा करवाने के लिए वीरवार को अंडरपास संघर्ष समिति के प्रधान ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें तहसीलदार रेवाड़ी भी उपस्थित हुए। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या के बारे में जाना और रिपोर्ट तैयार की।
तहसीलदार ने गोविंदपुरी अंडरपास का मौका मुआयना किया व ग्रामीणों की समस्याओं को जायज बताते कहा कि रेलवे लाइन के नीचे अधूरे पड़े अंडरपास से कभी भी कोई घटना हो सकती है। ग्रामीणों ने बताया कि रेवाड़ी-नारनौल नेशनल हाईवे पर स्थित गोविन्दपुरी अंडरपास का कार्य पिछले 6 वर्षों से अधूरा पड़ा है। रेवाड़ी जिले का सबसे लंबे धरना
प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने 6 वर्ष पहले बावल रैली में इस अंडरपास की घोषणा की थी। जिस पर रेलवे ने हरियाणा सरकार के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक के नीचे से अंडरपास का निर्माण कर दिया था। बाकी का निर्माण कार्य हरियाणा सरकार ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सौंपा हुआ है, लेकिन एनएचएआई ने इसको पूर्ण रूप से नहीं बनाया है। जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को अपने खेतों व बच्चों को स्कूल जाने के लिए 3 रेलवे
विज्ञापन
लाइन पार करनी पड़ती है। जिससे कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। बारिश होने पर अंडरपास में 10 फूट उंचाई तक पानी भर जाता है। अंडरपास के साथ लगते हाईवे व रेलवे ट्रैक की मिट्टी भी खिसकने लगी है। ग्रामीणों ने बताया कि जल्द अगर इसका निर्माण पूरा नहीं किया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। अंडरपास संघर्ष समिति ने जिला प्रशासन व
एनएचएआई के अधिकारियों से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द अंडरपास के कार्य को पूर्ण किया जाए। जिससे आसपास के ग्रामीणों को आने जाने में परेशानी न हो।