{"_id":"67e302928b8928e50706f58e","slug":"teach-students-how-to-use-a-fire-extinguisher-rewari-news-c-198-1-rew1001-216957-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने के तरीके बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने के तरीके बताए
Wed, 26 Mar 2025 12:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 08राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में अग्निशमन यंत्र का प्रशिक
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर में विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र का प्रयोग करने के तरीके बताए गए।
प्राचार्य मनोज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अग्निशमन अधिकारी आशीष कुमार ने विद्यार्थियों को अग्निशमन यंत्र की कार्यप्रणाली और प्रयोग करने के तरीके बताए। उन्होंने बताया कि अग्निशमन यंत्र एक हस्त चलित बेलनाकार यंत्र होता है, जिसमें एक घटक होता है जिसे अग्निशमन के लिए छोड़ा जाता है। उन्होंने अग्निशमन यंत्र को आपात स्थिति में प्रयोग करने से पहले बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत करवाते हुए प्रायोगिक तरीके से विद्यार्थियों को घटक छोड़ने का प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर एसएमसी सदस्य कैप्टन फकीर चन्द, अध्यापक रविंद्र कुमार सैनी, मुकेश कुमार सहित सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।