{"_id":"6223a9d44d734d58ba58dcdf","slug":"taxi-driver-s-fourth-accused-arrested-rewari-news-rtk6402722176","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्सी चालक की हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैक्सी चालक की हत्या का चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा पुलिस ने टैक्सी चालक आदित्य की हत्या के चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव चमरोधा निवासी संजय कुमार के रूप में हुई। इस केस में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों गुरुग्राम के गांव नरहेड़ा निवासी टिंकू उर्फ धर्मेंद्र, राजस्थान के जिला अलवर के गांव कहरानी निवासी संदीप व साथलका निवासी राजबीर उर्फ झुंगड को गिरफ्तार कर चुकी है और अभी एक अन्य आरोपी की पुलिस को तलाश है।
बता दें कि जिला गुरुग्राम के पुखरपुर गांव का 41 वर्षीय आदित्य कस्बा धारूहेड़ा में टैक्सी चलाता था। 26 फरवरी को मृतक धारूहेड़ा बस अड्डे से सवारी लेकर राजस्थान गया था। देर शाम उसकी बात परिजनों से हुई थी। उसने घरवालों को बताया था कि वह कहीं फंस गया है। बाद में उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। 27 फरवरी को आदित्य की कार भिवाड़ी से आगे खोरी पुलिस चौकी ने लावारिस हालत में बरामद की। धारूहेड़ा पुलिस ने आदित्य के भाई ललित की शिकायत पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। 28 फरवरी को कहरानी के जंगल से कार चालक आदित्य का शव बरामद हुआ। उसकी गला रेत कर हत्या की गई थी।