फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Target returned home after winning two medals, villagers will welcome

दो पदक जीतकर लक्षित लौटे स्वदेश, ग्रामीण करेंगे स्वागत

Thu, 09 Dec 2021 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Target returned home after winning two medals, villagers will welcome
बहरीन में दो पदक जीतकर स्वदेश लौटे लक्षित का स्वागत करते गुरु अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी ट - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। बहरीन में देश के लिए दो पदक जीतने वाले पैरालंपिक खिलाड़ी लक्षित को स्वदेश पहुंचने पर उनके गुरु अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी टेकचंद ने स्वागत किया। लक्षित बुधवार को स्वदेश लौट आए। उधर, रेवाड़ी आने पर लोग उनका जोरदार स्वागत करेंगे।
विज्ञापन

खिजूरी निवासी लक्षित बहरीन में आयोजित चतुर्थ एशियन यूथ पैरा गेम्स में गोला फेंक और भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीते हैं। लक्षित ने बहरीन में चल रही प्रतियोगिता में लगातार दो दिन बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दो पदक जीते थे। तीन दिसंबर को लक्षित ने भाला फेंक में कांस्य पदक जीता था तथा चार दिसंबर को बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस खिलाड़ी ने गोला फेंक में भी कांस्य पदक पर कब्जा जमाया था। लक्षित पिछले डेढ़ साल से शहर के राव तुलाराम स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रहे हैं। लक्षित के कोच अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक खिलाड़ी व खेल विभाग में प्रशिक्षक टेकचंद है। वीरवार को लक्षित के रेवाड़ी पहुंचने की संभावना है। खेल विभाग की ओर से लक्षित का राव तुलाराम स्टेडियम में भव्य स्वागत किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed